फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बिजली गिरने से दो की मौत 

Mon, 07 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर रविवार को बिजली गिरने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम मड़ियाहूं रामकेश यादव मृतकों के घर पहुंचे और उन्हें आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


मड़ियाहूं क्षेत्र के घुड़ेसर गांव निवासी अनिल कुमार (18) घर की दो महिलाओं के साथ बाइक से जलालपुर क्षेत्र के बराई गांव गया था। पुरेंव के पास बारिश होने पर एक पेड़ के नीचे रुके थे। तभी  बिजली गिरने से अनिल गंभीर रूप से झुलस गया। पास मौजूद दोनों महिलाएं भी मामूली रूप से झुलस गई। एंबुलेंस से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया गया।

जहां डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। मड़ियाहूं क्षेत्र के ही सेल्हूपार गांव निवासी अमला प्रसाद(58)  प्याज के खेत में निराई कर रहे थे तभी बिजली गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमला की मौत की खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर एसडीएम रामकेश यादव भी पहुंच गए। उधर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि जिले भर में हुई हल्की बारिश से किसानों का लाभ और नुकसान दोनों हुआ है। गेहूं की फसलों को जहां फायदा हुआ है वहीं तिलहनी फसलों को नुकसान होगा। इस बारिश से आम की फसल को भी क्षति हुई है। भोर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से आम के बौर काफी झड़ गए। हालांकि चना की फसल को फायदा है।  
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें