फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाहन के धक्के से बिजली का पोल टूटा, तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रतनपुर और डुमरी मार्ग पर शनिवार की दोपहर में तीन बजे पीएसी का ट्रक गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के किनारे लगे 440 वोल्ट के खंभे से टकरा गया। ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे इस पर आधारित इलाके में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उस पोल कि लाइट काटकर दूसरे पोल से जोड़कर आपूर्ति बहाल की। यह गनीमत रही कि बड़ाहादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर पीएसी के जवान रतनपुर गांव में तीन दिन से ठहरे हुए थे। शनिवार को वे वापस जाने लगे। पीएसी का ट्रक दोपहर तीन बजे बेकाबू हो गया और डुमरी मार्ग पर सड़क के लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इससे पोल टूटकर गिर गया और तार टूटने से आस पास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल से तार को हटाया। इसके बाद तारों को दूसरे पोल से जोड़ कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं अभी भी साठ घरों की बिजली आपूर्ति बंद है।यहां रविवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होगी। इस संबंध मे जेई मुकेश कुमार यादव ने बताया कि स्टोर में पोल न मिलने के कारण 60 घरों की विद्युत आपूर्ति वधित हैं। रविवार को वहां भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें