फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी 

Fri, 20 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 शहर से लेकर गांव तक बेतहाशा विद्युत कटौती के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालकर रामघाट पहुंचकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में में बेतहाशा कटौती हो रही है। इससे हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  शव यात्रा निकाला। इस मौके पर उन्होंने कहाकि बिजली कटौती से जनता परेशान है।

सूबे की सरकार उसकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने बिजली कटौती तत्काल रोकने की मां की । इस मौके पर सत्यवीर सिंह, नीरज राय, जयमंगल यादव, सिद्धार्थ साहू, अनंत श्रीवास्तव, जयहिंद यादव, नसीम अहमद, सद्दाम सलमानी, अविनाश आदि थे। 
विज्ञापन


उधर, मीरगंज के देवापुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफ ार्मर जलने से एक हजार की आबादी पंद्रह दिनों से अंधेरे में है। इससे किसानों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सब्जी और गर्मी में बोई जाने वाली अन्य फसलें सूखने के कगार पर हैं।

ओवर लोड के चलते ट्रांसफ ार्मर आठ माह मे 6 बार फुंक चुका है। लोगों की आग्रह पर मंत्री जगदीश सोनकर ने विधायक निधि से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दिया है। विभाग उसे नही लगवा रहा है। जंघई उपकेंद्र से देवापुर गांव को सप्लाई दी जाती है।

   देवापुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफ ार्मर लगा है। जो बीते 15 दिनों से फुंका पड़ा है। जेई जंघई राकेश दुबे का कहना है की ट्रांसफ ार्मर जलने की सूचना मुझे नहीं है मंत्री का दिया गया ट्रांसफ ार्मर विभाग को नहीं मिला है। यदि मिलेगा तो  तत्काल लगवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें