। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव 21 अप्रैल को होगा। नामांकन पत्र 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भरा जाएगा। प्रत्याशी 16 अप्रैल को एक बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव अधिकारी प्रो. वीके राय ने बताया कि सभी चुनावी प्रक्रिया गाजीपुर के स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज में होगा। 21 अप्रैल को बारह से तीन बजे तक मतदान होगा।इसी दिन परिणाम जारी किया जाएगा। चुनाव में जौनपुर और गाजीपुर जिले से संबद्ध शिक्षक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महमंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सहमंत्री और प्रांतीय प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक व एक समर्थक लाना होगा। मतदान के लिए शिक्षक संघ की ओर जारी परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड अनिवार्य है।