फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिवक्ता समिति का चुनाव 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता समिति के कुल छह पदों पर मतदान के लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। अधिवक्ता भवन में चुनाव संचालन समिति ने मतदान बूथ बनवाकर मत पेटियों की जांच की। 12 पदों के लिए नामांकन हुआ था। इसमें से छह पदों के लिए 30 दिसंबर को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 2 पद (10 वर्ष से अधिक अनुभव),संयुक्त सचिव प्रशासन सहित 6 पदों पर मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं हुबेदार पटेल ने नामांकन किया है। महामंत्री पद पर आलोक कुमार विश्वकर्मा, अवनींद्र दूबे एवं नंदलाल यादव ने नामांकन किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रताप सिंह, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष दो पद (10वर्ष से अधिक अनुभव) पद पर अशोक कुमार मिश्रा, जितेंद्र प्रताप यादव, राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव, सतीश, संयुक्त सचिव प्रशासन अनुराग श्रीवास्तव, राम सिंह पटेल के बीच मुकाबला होगा। चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, ब्रह्मदेव शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में बूथ बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें