अहरौला में सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर लोगों की समस्या सुनते। संवाद
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने शनिवार को अहरौला और मतलूबपुर क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने, जल निकासी के लिए नाली निर्माण और खराब मार्गों के निर्माण व मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे। अरुण राजभर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर अरुण राजभर ने कहा कि यह देश के मजबूत लोकतंत्र का उदाहरण है कि युवाओं और छात्रों की भावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने कदम उठाया है। इस दौरान युवा मंच के प्रदेश महासचिव दीपक सिंह, प्रधान प्रेम सागर माैजूद रहे। संवाद