सुईथाकला... नन्हका, फाइल फोटो
- फोटो : बुधवार को टीटीजेड के मुद्दे पर हुई बैठक में मौजूद पीसीबी अधिकारी व उद्यमी। स्रोत: विभाग
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में बुधवार की भोर में जंगली जानवर के हमले से नन्हका देवी (85) की मौत हो गई। उनका शव घर से करीब 50 मीटर दूर तालाब किनारे मिला। शरीर पर पंजे और दांत के गहरे निशान थे। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। गांव निवासी नन्हका देवी (85) मंगलवार की रात में भोजन करने के बाद कमरे में सोई थीं। उनके बेटे झिन्ने लाल प्रजापति के अनुसार, बुधवार की भोर में उनकी मां शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं मिलीं। तलाश करने पर घर से करीब 50 मीटर दूर तालाब किनारे उनका शव पड़ा मिला। चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर पंजे और दांत के गहरे जख्म थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर जानवर को पकड़ने की मांग की है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सूचना वन विभाग को दे दी गई है।