फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डोभी स्टेशन के यार्ड में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन के यार्ड में उत्तरी छोर पर बुधवार की भोर में ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान पोखरा गांव निवासी रामदेव यादव (75) के रूप में हुई। बुधवार की सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक पर वृद्ध का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव के पास चप्पल, रुपये, आधार कार्ड सहित अन्य सामान रखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना सुबह छह बजे कंट्रोल रूम से मिली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें