क्षेत्र के जमैथा गांव में एक वृद्ध ने उसे बंधक बनाकर डकैती का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में वृद्ध ने आरोप लगाया कि पांच-छह लोगों ने उसे बंधक बना लिया और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के वृद्ध नन्हकू सिंह का गांव में दो स्थानों पर मकान है। जमैथा प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में वह अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि गत दो अक्तूबर की रात वह घर के बरामदे में सोए थे। इसी दौरान रात में करीब 12 बजे पांच से छह लोग आए और बरामदे में आकर मुझे बंधक बना लिया और रुपये लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।