फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अधेड़ की मौत, पत्नी समेत 45 नए मरीज मिले

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के गौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्ध्यालय पर कोरोना का सैम्पल लेते चिकित्स? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से शनिवार को जिले में एक और मौत हो गई। एल-2 अस्पताल में भर्ती अधेड़ को वाराणसी रेफर किया गया था, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिले में मौत का आंकड़ा 42 हो गया है। 45 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 34 मरीज ठीक होकर घर गए। कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 3375 पहुंच गई है। इसमें 627 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

महराजगंज के भोगीपुर कठार निवासी अधेड़ (56) की पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।। अधेड़ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे रेहटी में बने एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद महराजगंज सीएचसी की टीम ने परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच की। इसमें पत्नी समेत तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरोप है कि देर शाम स्वास्थ्य टीम उन्हें एंबुलेेंस लेकर कोविड अस्पताल ले जाने पहुंची, मगर उन्होंने साथ जाने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता भी की। काफी फजीहत के बाद भी उनके साथ न चलने पर टीम ने इसकी सूचना बदलापुर एसडीएम को दी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 2287 सैंपल के नतीजे प्राप्त हुए, जिसमें 45 पॉजिटिव हैं। आठ सैंपल खराब होने के कारण उनके दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। पहले से भर्ती 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर 1482 सैंपल किए गए। अब तक 71086 सैंपल लिया जा चुका है। इसमें 67088 की रिपोर्ट आई है।
3093 टीम ने 2.34 लाख लोगों की जांच
जौनपुर। कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। शहरी क्षेत्रों में 320 और ग्रामीण क्षेत्र में 1773 टीमों ने 40780 घरों में जाकर 234352 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत के 166 मामले मिले। सभी को कोरोना जांच के लिए चिह्नित किया गया है। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम चिह्नित लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें