नेवढ़िया। काजिहद कुचहना गांव में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे वृद्ध रामआसरे गौतम पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी संतारा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमले में रामआसरे घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि यह हमला भूमि विवाद के कारण हुआ। संतारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आशीष गौतम, शनि गौतम, अमरबहादुर गौतम, गुड्डू गौतम और पिंटू गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद