फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बड़े भाई ने छोटे के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
केराकत, चाक़ू के हमले से हमले से घायल मनीष चंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के डेडूवाना गांव में बृहस्पतिवार सुबह दो सगे भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बड़े भाई सुरेश यादव और छोटे भाई मनीष चंद्र यादव के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने कथित रूप से चाकू निकालकर मनीष के पेट पर वार कर दिया। चाकू लगते ही मनीष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
उधर, परिजनों ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें