शाहगंज आठवीं की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की कोतवाली प्रभारी। संवाद
शाहगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अमृता ने एक दिन के लिए कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। फरियादियों की शिकायतें सुनीं। प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी दिया। एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनी अमृता ने कोतवाली परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और हवालात का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के साथ जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी की शिकायत सुनने के बाद छात्रा अमृता ने संबंधित मामले में अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने महिला सुरक्षा और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली, कानून और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव, आदि रहे। संवाद