फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आठ साल के एबाद और अनीश ने रखा रोजा, माता-पिता से मिली प्रेरणा

विज्ञापन
खेतासराय बाल रोज़ेदार एबाद अबीश। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गांव निवासी आठ वर्षीय बाल रोजेदार एबाद अनीश शेख ने रमजान के पवित्र महीने में उत्साह के साथ रोजा रखा। कक्षा चार में पढ़ने वाले एबाद ने रविवार को अपना छठा रोजा रखा। कम उम्र में रोजा रखने को लेकर क्षेत्र के लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। एबाद अनीश ने बताया कि पिछले वर्ष सात वर्ष की उम्र में उन्होंने सात रोजे रखे थे। इस बार आठ वर्ष का होने पर उन्होंने आठ रोजे रखने का संकल्प लिया है। उनका अंतिम रोजा अलविदा जुमे के दिन होगा। इस तरह वह पूरे रमजान में कुल आठ रोजे रखेंगे। एबाद ने बताया कि उन्हें रोजा रखने की प्रेरणा अपनी माता किश्वर सिद्दीकी से मिली। घर में माता को रोजा रखते देख उनके मन में भी रोजा रखने की इच्छा जगी। तभी से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोजा रखने की प्रक्रिया सीखते रहे हैं। बाल रोजेदार सहरी के समय रात के अंतिम पहर उठकर सहरी करते हैं और रोजे की शुरुआत करते हैं। शाम को नियमानुसार इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रोजा रखने वाले दिन वह तरावीह की नमाज में भी शामिल होने की कोशिश करते हैं। शिक्षिका माता के अनुसार पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए एबाद को स्कूल की छुट्टी वाले दिन ही रोजा रखने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें