फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूथ फेस्टिवल की में आठ राज्य विश्वविद्यालय करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन 12 और 13 जनवरी को किया जाएगा। इसमें राज्य के आठ विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य तैयारियों की समीक्षा के दौरान19 समितियों का गठन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। वे ज्योतिबा फुले और वीर सावरकर छात्रावासों का लोकार्पण भी करेंगे। समापन सत्र की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यशिक्षा मंत्री रजनी तिवारी व राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव होंगे। यूथ फेस्टिवल का नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा को नामित किया गया है।
आयोजन के सचिव डॉ. गिरिधर मिश्रा ने बताया कि तीन जनवरी को यूथ फेस्टिवल में प्रतिभाग के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम का चयन हुआ है। अलग -अलग राज्य विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का तीन जनवरी को आईबीएम भवन में 16 प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें