फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किराना की दुकान से आठ बोरी दाल और डेढ़ लाख नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में रविवार की रात किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान से आठ बोरी दाल व डेढ़ लाख रुपये नकदी चोरी हो गए। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने एक घंटे तक सभी दुकानें बंद रखी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर किया जांच की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि पराऊगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास ओम गगनगिरी किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान में रात में चोर दुकान की छत पर चढ़ गए।
पटिया व गाटर निकालकर दुकान के अंदर घुसकर गल्ला व अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर लिया। दुकान संचालक पुल्लू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुकान के छत को तोड़कर दुकान में रखे 8 बोरी दाल, तेल एवं गल्ला में रखा हुआ डेढ़ लाख रुपये नकद उठा ले गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांचकर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। पुलिस की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने दुकान में अलग अलग सामग्रियों पर से नमूना लिया। पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें