फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और लोगों की गई जान

Wed, 24 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड का जानलेवा कहर जारी है। बुधवार को जिले में ठंड लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। मछलीशहर, बरसठी दो-दो और मीरगंज इलाके में तीन और जफराबाद में एक युवक की ठंड से मौत होने के बाद हड़कंप मच गया
विज्ञापन


 है। मरने वालों में एक 12वीं की छात्रा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से जिले में हर रोज ठंड से लोगों की जान जा रही है। पिछले दो दिनों के दौरान ठंड से 11 लोगों की मौत के दुख से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि तीसरे दिन बुधवार

 को अज्ञठ और लोगों की मौत हो गई। मछलीशहर: इलाके के माधोपुर गांव निवासी कैलाश शर्मा की पुत्री रानी (19) 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार की शाम को वह सिवान से घर लौटी तो पेट में दर्द उठने की शिकायत घर वालों से की।
विज्ञापन


 परिवार वाले उसे निजी चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि छात्रा की मौत ठंड लगने से हुई है। कस्बे के पुराना मोहल्ला निवासी फुचई शाह (55) मंगलवार की

 शाम बाजार से घर आए तो ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। घर वालों ने फौरी तौर पर चिकित्सक को दिखाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टर के मुताबिक ठंड लगने से मौत हुई है।

मीरगंज: मीरपुर गांव निवासी केदारनाथ (55) की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। घर वाले उपचार के लिए लेकर चिकित्सक के पास ले जाने लगे। रास्ते में ही मौत हो गई।

घर वालों के मुताबिक उन्होंने ठंड लगने की बात कही थी। सेमरी निवासी इसराजी देवी (70) को मंगलवार की रात ठंड लगने से उल्टी हुई और पेट में दर्द हुआ। सुबह इलाज के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी कि प्राण निकल

 गए। भिदुना गांव में एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। भिदुना निवासी राधेश्याम (46) भोर में लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान उसे ठंड लग गई और कंपकंपी आने लगी।

लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच उनके प्राण निकल गए। घरवालों ने बताया कि उन्हें ठंड लग गई थी।

बरसठी: हसिया गांव निवासी राम लाल बिंद (50) के पेट में तेज दर्द उठा। चिकित्सक के यहां गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है।

इसी तरह चंद्रभानपुर निवासी जटाशंकर (45) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जफराबाद: कस्बे के हाजी अहमद नूर मोहल्ले में छप्पर डालकर अकेले रहने वाला हारुन (45) शाम को बाजार से लौटा और खाना खाने के बाद सो गया, लेकिन सुबह उठा ही नहीं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जाकर जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें