फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर मारपीट में आठ लोग घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जिले के मीरगंज और महराजगंज थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में गुरुवार की सुबह पेड़ की डाल काटने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें अवधेश यादव, कमलेश यादव, जयदेवी और दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र यादव उमेश यादव, नवनीत यादव, घायल हो गए।
विज्ञापन

अवधेश यादव के सिर मे गंभीर चोट होने के चलते उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है। उधर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव पानी निकासी को लेकर दो सगे भाई रामजनक बिंद और हौसिला प्रसाद के बीच मारपीट हो गई । रामजनक और उनकी पत्नी राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें