सरपतहां थाना क्षेत्र के बांधगांव में रविवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में आठ लोग घायल हो गए।
बांधगांव निवासी अभिषेक पांडेय व दिनेश पांडेय के घर के बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से नागेंद्र पांडेय, अभिषेक, गणेश, विजय तथा दूसरे पक्ष से दिनेश पांडेय, पुनीत, रिषभ, रीता घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।