फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले आठ कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह अब जिले में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई। शुक्रवार को जिले के बरसठी, जलालपुर, मुंगराबादशाहपुर, खुटहन, बदलापुर, धर्मापुर, करंजाकला ब्लाक और एक संक्रमित जौनपुर शहर में मिला। जिसमें से दो ट्रेसिंग नहीं हो पाई हैं। एक को मोबाइस स्वीच आफ है। जो संक्रमित मिल रहे हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जिले में अभी जितने संक्रमित मिले हैं उसमें केवल दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक का इलाज बीएचयू और दूसरे का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। जिले में अभी तक किसी भी संक्रमित को भर्ती नहीं किया गया। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि शुक्रवार को जिले में जो आठ संक्रमित मिले हैं। उसमें किसी की सैंपलिंग जिले में नहीं हुई है। सभी की सूचना बाहर से आई है। तीन लोगों की सैंपलिंग नोयडा में हुई है। एक की लखनऊ में और 4 की सैंपलिंग बीएचयू में हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में लोग संक्रमित मिले में उनकी हालत सामान्य है। इसके चलते उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य उनके जाकर दवा की किट दे दिया है। होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। किसी तरह की दिक्कत आने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें