फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षकों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रेरणा एप के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को अपनी ताकत का एहसास कराया। नगर में मशाल जुलूस निकाल कर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका। सभी ने एकजुट स्वर में प्रेरणा एप के बहिष्कार का एलान किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जिले का कोई भी शिक्षक इस एप को डाउनलोड नही करेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेरणा एप का विरोध व शिक्षकों के अन्य समस्याओं के संदर्भ में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर बीआरपी कॉलेज के मैदान में भारी संख्या में जुटे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शाम को जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। मशाल जुलूस में माध्यमिक शिक्षक संघ, के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा प्रेरणा एप लागू की गई, तो आने वाले दिनों में सरकार को शिक्षकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। सभा को जिला उपाध्यक्ष राजेश टोनी , पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। इस मौके पर सलाउद्दीन अहमद, रोहित यादव, अर्चना सिंह, शैलेन्द्र सिंह ,अश्वनी सिंह, संतोष बघेल, उमेश यादव, सरोज सिंह, राजीव रत्नम तिवारी, सतीश पाठक, अतुल सिंह, डा हेमंत आदि ने अपनी बात रखते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें