फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 8 सितम्बर को 5 केन्द्रों का कराई जाएगी। परीक्षा में 3464 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें 45 विषयों के लिए छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकन्ड्री विद्यालय सिद्दीकपुर 1112 , विश्वविद्यालय के संकाय भवन में 350, आईबीएम भवन में 504, फार्मेसी संस्थान 724, इन्जीनियरिंग संस्थान में 875 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सामिल होगें। यह परीक्षा 2 पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली 11 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में पाली 2 बजे से 4 बजे तक होगी। मां दुर्गाजी सीनियर सेकन्ड्री विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक सिंह केन्द्र अध्यक्ष बनाये गए हैं।। इसी तरह से संकाय भवन के प्रो. अजय प्रताप सिंह केन्द्र अध्यक्ष बनाये गए हैं। आईबीएम भवन के केन्द्र अध्यक्ष डा. अशोक कुमार सिंह को बनाया गया है। फार्मेसी संस्थान के डा. राज कुमार सोनी को केन्द्र अध्यक्ष और इन्जीनियरिंग संस्थान के डा. रजनीश भास्कर को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा के संयोजक डा. आलोक कुमार सिंह बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें