कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीईओ राजेश वैश्य एवं शिक
धर्मापुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पंचहटिया में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षा, संस्कार और रचनात्मकता का समन्वय पेश करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बीईओ राजेश वैश्य द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। बीईओ राजेश वैश्य ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय ज्ञान में दक्ष बनाना प्राथमिक लक्ष्य है।