फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शिक्षा वर्ग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर के केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन हुआ। वर्ग के दूसरे दिन शिक्षार्थी स्वयं सेवकों में काफी उत्साह और समर्पण देखा गया। वर्ग में राष्ट्र सेवा, अनुशासन, शारीरिक दक्षता व वैचारिक विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही सर्वोच्च सेवा है। जब तक हिन्दुत्व की पहचान जीवित है, राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। उन्होंने स्वयं सेवकों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन एक-एक घंटे सुबह व शाम शाखा में नियमित रूप से भाग लें। संघ की मूल भावना को जीवन में उतारें। शिक्षा वर्ग में विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया जा रहा है। इस अवसर पर वर्ग कार्यवाह विनय कुमार, नगर सह नगर कार्यवाह मुकेश, मुख्य शिक्षक अतीश, अवनीश, वर्ग व्यवस्था प्रमुख रुपेश जायसवाल, सर्वेश चंद्र शास्त्री, पवन, शुभम, लाल साहब, अमन और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें