फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था

Fri, 04 Aug 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने जीएसटी लागू किया है। इससे हम देश की जीडीपी को दो फीसदी भी बढ़ाने में भी सफल रहे तो सामानों के मूल्य घटने लगेंगे।  जीएसटी को गुड एंड सिंपल बताया। समान कर प्रणाली लागू होने का कोई प्रभाव छोटे और मझोले व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा। वे गुरुवार को पूर्वांचल विवि के संगोष्ठी भवन में आयोजित वस्तु एवं सेवाकर, आयाम एवं अवसर विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


 कहा कि अमेरिका की एक पत्रिका ने लिखा है कि 2022 तक भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक सुपर पावर बनकर उभरेगा। कहा कि देश में 29 करोड़ जनधन खाते खोले गए। हर खाते में कुछ न कुछ धन पहुंच गया। बैंक अब इस हालत में पहुंच गए हैं वह किसी भी रोजगार अथवा छात्रों को शिक्षा के लिए ऋण दे सकते हैं। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि सरकार की नईव्यस्था से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि जीएसटी से देश की आर्थिक स्थिति सुधारने में काफी बल मिलेगा। डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने भी जीएसटी की बारीकियों को बताया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। संगोष्ठी के आयोजक डॉ. मानस से अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. अमित वत्स ने किया। इस मौके पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. एसपी तिवारी, सुशील उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्र, डॉ.  लीना तिवारी, दिनेश चौधरी, अशोक कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. समर बहादुर सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. लालजी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें