फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की मुख्य परीक्षाएं आज से उड़ाकादल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 24 मार्च से पांच जनपदों के 726 केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा के लिए पांच जनपदों में कुल 726 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जौनपुर में 160, मऊ में 133, इलाहाबाद हडि़या में 1, गाजीपुर में 229 और आजमगढ में 203 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा में 5 लाख 93 हजार छात्र शामिल होंगे। बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा 3 पालियों में सुबह 7.30 से 9 बजे तक और दूसरी पाली में 11.30 से 1 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 4 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरा लगाया गए है। परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। पहले दिन पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा मानवशास्त्र और दूसरी पाली में पर्यावरण विज्ञान और तीसरी पाली में फारसी विषय की परीक्षा होगी। स्नातक और परास्नातक बड़ी परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होगी। इस दिन उर्दू,कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी। जिसमें स्नातक के दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्र पर कापी और पेपर पहुंच गया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पूविवि की परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 16 टीमें गठित की गई है। हर जिले में 4-4 टीमें गठित की गई हैं। हर टीम एक संयोजक के साथ दो सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। उड़ाकादल परीक्षा केंद्रों पर कडी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें