फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में कापियों का मूल्यांकन शुरू

Fri, 18 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पूविवि के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर कापियों के मूल्यांकन के लिए पहला बंडल खोलते कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2015-16 की परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर कुलपति और वित्त अधिकारी ने हवन पूजन के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। पहले दिन पत्रकारिता एवं जनसंचार की कापियां जंचनी शुरू हुईं। कुलपित ने 31 मार्च तक मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने हवन पूजन के साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डा. दिग्विजय सिंह राठौर और रुज्दा आजमी को कापियों का बंडल सौंपा। मूल्यांकन प्रभारी डा. राममोहन सिंह की देखरेख में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। कुलपति ने निर्देश दिया कि हरहाल में  मूल्यांकन कार्य 31 से पहले पूरा करके रिजल्ट घोषित किया जाए।

मूल्यांकन की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सीसी टीवी कै मरे की निगरानी में मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसकी निगरानी स्वयं कुलपति करेंगे। इसके बाद प्रतिदिन कोई न कोई अधिकारी नियंत्रण कक्ष में बैठकर मूल्यांकन कार्यो की निगरानी करेगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे परीक्षा खत्म होती रहेगी कापियों का मूल्यांकन कार्य होता रहेगा। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराकर रिजल्ट घोषित करना ही प्राथमिकता होगी। केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए हैं। इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके  सिंह, एआर संजीव सिंह, डा. मनोज मिश्र, एमएम भट्ट, डा.पीके कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें