प्रदर्शनकारी 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। दूसरे संप्रदाय के दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में दबिश जारी है।
इस संबंध में एएसपी सिटी ने बताया कि मामले दो नामजद के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी अंकित मौर्य निवासी पान दरीबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।