फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कटने को लेकर असमंजस में कर्मचारी, नहीं हुई सूची चस्पा

विज्ञापन
विकास भवन में ड़यूटि कटवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। चुनावी ड्यूटी कटी या नहीं, इसे लेकर कर्मचारी असमंजस में पड़े हैं। अभी तक इसकी सूची जारी नहीं हुई है। सोमवार को इसका पता लगाने के लिए विकास भवन में उनकी भीड़ लगी रही, मगर तमाम कोशिशों के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अफसरों का कहना है कि पात्र मिले कर्मचारियों को फोन पर ड्यूटी कटने की सूचना दी गई है। अन्य सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी ब्लाक पर पहुंचने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को मतदान कराने के लिए 24 हजार कर्मचारियों की मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पत्र मिलने के बाद कोई बीमारी व गर्भवती होने तो कोई छोटा बच्चा होने की दलील देकर ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक टीम का गठन किया था। टीम में शामिल डीएसटीओ आरडी यादव, बीईओ प्रिया पांडेय व शशांक सिंह के पास करीब 2800 कर्मचारियों ने ड्यूटी काटने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 250 कर्मचारियों की ड्यूटी कटी, लेकिन इसकी जानकारी अभी तक कर्मचारियों को नहीं हो पाई है। विकास भवन में भी जिम्मेदार कोई सूची चस्पा नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में ड्यूटी कटने को लेकर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें