फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेश के परिवार को मिले एक करोड़ रुपये का मुआवजा : अमित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के ताहिरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सभागार में सोमवार की देर शाम उत्तर- प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में दिवंगत सिपाही दुर्गेश सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर सभी शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। उपस्थित लोगों ने आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।विगत दिनों चंदवक थाना अंतर्गत खुज्जी मोड़ पर ड्यूटी के दौरान पशु तस्करों द्वारा मारे गए सिपाही को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए जिलाध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की तरफ से सरकार से मांग की। उन्होंने सरकार से कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए आवाज उठाई। कहा कि सरकार को शिक्षकों की मांग हर हाल में पूरी करनी ही होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे परिवार की देखरेख का जिम्मा सरकार स्वयं ले। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षिका के पति का आकस्मिक निधन पूरे परिवार के लिए अत्यंत हृदय विदारक घटना है। यह घटना परिवार पर किसी वज्रपात से कम नहीं है। जिला मंत्री सतीश पाठक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा शिक्षक समाज अपनी शिक्षिका बहन के साथ खड़ा है। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह जिले के प्राथमिक विद्यालय खुज्जी डोभी में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। वह अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं। मौके पर अर्चना सिंह, रोहित यादव, शैलेंद्र सिंह, दिवाकर चौहान, राजीव अतुल सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें