फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क, पाइप डालकर छोड़ दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गंदे पानी की निकासी के लिए चल रहा सीवर लाइन बिछाने का काम शहरवासियों के लिए नई मुसीबत खड़ा करता जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के लिए कार्यदाई संस्था सड़कें तो खोद रही है, मगर पाइप डालने के बाद उसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा। मनमानी के चलते कई मोहल्लों में सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। रात के अंधेरे में हादसे की आशंका अधिक है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए 264 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसे अक्तूबर 2021 तक पूरा किया जाना है। पूरे शहर में करीब 160 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। अब तक 20 किमी तक काम पूरा भी हो चुका है, जिस पर दस करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी तो जा रही है, लेकिन काम पूरा होने पर उसे दुरुस्त करने की बजाए जैसे-तैसे गड्ढे भरकर छोड़ दिया जा रहा है। कई जगह तो गड्ढे भी नहीं भरे गए। नतीजा अच्छी-खासी पर सड़क भी जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टी, इंटरलॉकिंग ईंट व खड़ंजा मार्ग में बिखरा हुआ है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। दिन में तो फिर भी लोग संभलते हुए आ-जा रहे हैं, लेकिन रात के वक्त अंधेरे में खतरा बढ़ रहा है। इनमें से कई इलाकों में पथ प्रकाश के भी समुचित इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में उबड़-खाबड़ सड़क पर लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
---
इन मोहल्लों में खोदी गई सड़क
शहर के मियांपुर, प्रतापपुर, वाजिदपुर, सहकारी कॉलोनी, जज कॉलोनी, मंडी अहमद खां, तारापुर कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में सीवर की पाइप डाली जा चुकी है। काम पूरा होने के बाद भी यहां सड़क को समतल किए बिना वैसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

---
सीवर लाइन बिछाने के दौरान जहां सड़क टूट रही है, उसे दुरुस्त करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसा किया भी जा रहा है। अगर किसी क्षेत्र में गड्ढे नहीं भरे गए होंगे तो उसकी पड़ताल कराएंगे। समुचित कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार गुप्ता, एक्सईएन जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें