फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलवे अंडर पास में जलभराव से आने-जाने में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के गांव गोरैयाडीह में स्थित किनरिहान बस्ती के पास बने रेलवे अंडरपास में पानी लगने से लोगों को आने जाने में ढ़ेर सारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके चलते लोगों को रास्ता बदलकर आना जाना पड़ रहा है, जो लोगों को फिजूल में समय बर्बाद करने के साथ ही बहुत ही दुखदाई साबित हो रहा है। साथ ही लोग जान जोखिम में डालकर रेल की पटरी के ऊपर से आते जाते है। जिसके चलते कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से रामचौकी व विझवनिया का पुरा आदि दर्जनों गांवों में आने-जाने के लिए यह प्रमुख रास्ता है। जलभराव होने के कारण लोगों के लिए आने जाने का संपर्क मार्ग टूट गया है। इस मार्ग से रातों दिन वाहनों का आना जाना लगा रहता था। पानी में होकर गुजरने से बड़ी दिक्कत हो रही है। खास तौर से महिलाओं व बच्चों को अंडरपास में जलभराव होने से घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामचौकी प्रधान के पति छोटेलाल बिंद का कहना है कि जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी सुनी नहीं जा रही है। यह समस्या हम ग्रामवासी कई वर्षों से झेल रहे है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र ही इस गंभीर समस्या का निस्तारण करवाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें