फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बरकरार, दुबके रहे लोग

विज्ञापन
शाहगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ठंड का कहर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 90 फीसद तो हवा दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार चलती रही। सूर्य देवता के दिन में कुछ देर के लिए दर्शन होने के बाद भी दिनभर गलन बरकरार रही। हालांकि ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सात जनवरी तक सभी बोर्ड के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंड को देखते हुए दिनभर लोग घरों अलाव, हीटर व ब्लोवर के पास बैठे रहे। घर से बाहर निकलने पर लोग अपने पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर निकल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से ठंड से बचाव के लिए जिलेभर में कुल 13 रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर में रोडवेज व जिला चिकित्सालय में अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है तो मीरपुर में नगर पालिका का स्थायी रैन बसेरा है। वहीं अन्य निकायों में एक-एक रैन बसेरा बनाया गया है। जिलेभर के तहसीलों में कुल 243 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
इस संबंध में मौसमविद् व राज कालेज के प्राचार्य डॉ. शंभूराम ने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बरकरार है। पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो रहा है। भूमध्य सागर से हवा जो हिंदुकुश पर्वत से होकर आती है जो उत्तर भारत में प्रवेश करती है। इस हवा के चलने से तापमान गिरा हुआ है।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए जि ले में 13 जगहों पर रैन बसेरा बनाया गया है। वहीं तहसीलों में 243 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। गरीबों व असहायों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे है।
विज्ञापन

- राम अक्षयबर चौहान, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें