फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोच संकेतक नहीं होने से ट्रेन आते ही बोगी खोजने के लिए दौड़ते हैं यात्री

विज्ञापन
जंघई स्टेशन पर ट्रेन आने पर अपने कोच को खोजते यात्री। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। दो साल पहले अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण आज तक नहीं हो सका है। कोच संकेतक नहीं होने से जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती है, तो यात्री बोगी खोजने के लिए दौड़ते हैं। उन्हें पता नहीं होता उनकी बोगी कहां लगेगी। वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर स्थित जंघई जंक्शन बड़ा स्टेशन है।
विज्ञापन

यहां से यात्री महानगरों के लिए ट्रेन पकड़ने आते हैं। एक ट्रेन से दूसरे ट्रेन पर उतरते-चढ़ते हैं। रेलवे स्टेशन से सालाना आय 20 करोड़ है।
लगभग 6 हजार यात्री रोजाना स्टेशन से यात्रा करते हैं। लेकिन स्टेशन पर अभी भी सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए दो साल पहले स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन किया गया था। इसके लिए 28 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया गया। स्टेशन के बाहर एयरपोर्ट की तरह कांच लगा कर स्टेशन का सुंदरीकरण करना शामिल था।
सार्वजनिक शौचालय के निर्माण, आरक्षण काउंटर, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश द्वार के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए कोच संकेतक लगने थे, लेकिन आज तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। सुंदरीकरण के लिए सिर्फ पिलर बना कर छोड़ दिया गया है। पांच हाई मास्ट लाइट लगा दी गई है।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण का काम अधूरा है। इससे यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रही हैं, स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है की अमृत भारत योजना के तहत होने वाले काम जल्द शुरू होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें