फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में गर्मी से कम पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण इलाके को लोगों के इलाज और जांच की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, खांसी और पेटदर्द के सबसे अधिक इलाज के लिए आए। तेज धूप के कारण मेले में मरीजों की संख्या कम रही। मेले में 262 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

सिंगरामऊ: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। मेले में इलाज के लिए 191 में आए। इसमें सबसे अधिक बुखार, खांसी और पेटदर्द के रहे। होम्योपैथिक के डॉ. राकेश कुमार ने 106 मरीजों का इलाज किया। जिसमें बुखार, शुगर, थायराइड व खांसी के मरीज अधिक रहे। महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडेय व डॉ. पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों का इलाज किया। मछलीशहर: जमालपुर पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 23 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ आरके यादव ने 2 पुरुष, 16 महिलाओं और 5 बच्चों का इलाज किया। डाॅक्टर ने बताया कि मौसमी बीमारी पेटदर्द, जुकाम, खांसी से संबंधित मरीज अधिक आ रहे हैं। मेले में राय साहब चौहान, लैब टेक्नीशियन और एएनएम उपस्थित रहीं।
राजाबाजार: जन आरोग्य मेले में 48 मरीजों का इलाज हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दोपुर में डॉ. अमित कुमार सोनी 11 मरीजों का इलाज किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरालाल पर सीनियर फार्मासिष्ट राकेश कुमार ने 14 मरीजों, राजाबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एलटी व एलए अंगद सिंह और रवींद्र नाथ सिंह ने 10 मरीजों की जांच कर इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहिंदा पर एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 13 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें