फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भ्रम के चलते पूविवि परिसर पहुंचे छात्र, दिया धरना

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते विश्वविद्यालय परिसर के छा
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को टीडी कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों के छात्रों ने स्क्रूटनी शुल्क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, यह आदेश केवल विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों के लिए था लेकिन महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसे अपने लिए लागू समझ लिया। विज्ञान संकाय के छात्रों ने तीन दिन पहले भी कम अंक मिलने के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने छात्रों से बातचीत कर उनकी कॉपियों को फिर से जाँचने का आश्वासन दिया था। इसके एक दिन बाद विश्वविद्यालय ने परिसर के छात्रों के लिए स्क्रूटनी फार्म जमा करने के लिए 100 रुपये फीस का नोटिस जारी किया। यह पत्र किसी छात्र द्वारा टीडी कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा हो गया, जिससे महाविद्यालय के छात्रों में भ्रम पैदा हो गया। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। दस छात्रों को बुलाकर कुलपति ने वार्ता की, जिसमें छात्रों को स्पष्ट किया गया कि कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और नोटिस केवल परिसर के छात्रों के लिए था। धरने में शामिल छात्रों में मंगलम त्यागी, आकाश, सुमित सिंह, शिवांश त्रिपाठी, उत्कर्ष सिंह, अंकित यादव, आलोक यादव, सत्यम यादव और सिद्धार्थ सिंह शामिल थे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद छात्रों ने स्वीकार किया कि उन्हें भ्रामक जानकारी मिली थी, जिसके कारण वह विरोध करने विश्वविद्यालय पहुंचे थे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव केश लाल और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी शुल्क केवल विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों के लिए था। महाविद्यालयों के छात्रों पर यह लागू नहीं होता। साथ ही, हाल ही में पुनर्मूल्यांकन से जुड़े निर्णय के तहत किसी भी छात्र से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें