फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में झूले पर लाश लटकाकर रची आत्महत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थानाक्षेत्र के हरद्वारी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह संदीप गौतम (पुत्र सुमन गौतम) का शव बच्चों के झूले के पाइप से लटकता मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पांच युवकों और एक बाल अपचारी (नाबालिग) को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मृतक की बुआ सोनी देवी की तहरीर के अनुसार प्रेम प्रसंग की रंजिश को लेकर आरोपियों का संदीप से पुराना विवाद था। दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना की रात आरोपी संदीप को घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को स्कूल के झूले से लटका दिया गया था। बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरद्वारी गांव निवासी दीपक भार्गव, अमन उर्फ रेड्डी, नंदकिशोर उर्फ नंदू, अभिषेक गौतम और कोहड़ा गांव निवासी अखिलेश उर्फ मंजय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक गौतम पर वर्ष 2024 में घर में घुसकर चोरी करने का पुराना आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें