तेजीबाजार क्षेत्र के सुभाष चौक के पास सोमवार को नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप खरवार से गाली-गलौज व मारपीट की।इस दौरान पुलिस की वर्दी भी फट गई।
थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि सोमवार को सुभाष चौक के पास एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप खरवार इस युवक को समझाने लगा और शोरगुल न करने के लिए कहा।इतने में युवक सिपाही से उलझ गया और गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा। जिसमें सिपाही को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।