फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: औषधि विभाग ने थोक मेडिकल एजेंसियों का शुरू किया सत्यापन

विज्ञापन
चंद्रेश मेडिकल एजेंसी रामपुर की जांच करते हुआ जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय। विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में अवैध औषधियों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए थोक मेडिकल एजेंसियों के स्थायित्व का सत्यापन शुरू किया है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से जारी नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी ) के अनुपालन में जनपद की थोक दवा दुकानों के भौतिक सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 10 से अधिक फर्मों की जांच की गई है। जांच के दौरान दुकान व गोदाम के अस्तित्व की भौतिक पुष्टि की जा रही है। तकनीकी व्यक्ति (फार्मासिस्ट) की उपस्थिति, वैध किरायानामा एवं अन्य विधिक दस्तावेज, औषधि दुकान के लिए जरूरी अन्य मानक की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगेगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इस सघन सत्यापन अभियान का उद्देश्य कोडीन और नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और उनकी काली कमाई पर पूरी तरह रोक लगाना है। यह कदम सामाजिक कल्याण और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्यापन प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए औषधि निरीक्षक ने ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद किया है। उन्होंने एसोसिएशन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक थोक विक्रेताओं को सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। औषधि निरीक्षक ने सभी मेडिकल एजेंसी संचालकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी फर्मों के सत्यापन में विभाग का सहयोग करें। समय पर सत्यापन होने से न केवल व्यापार करने में सुगमता होगी, बल्कि भविष्य में होने वाली किसी भी कानूनी अड़चन या विभागीय कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें