फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, गिरे ओले

विज्ञापन
रविवार की शाम हल्की बारिश और आंधी में इमामपुर गांव के जौनपुर मार्ग पर एक आम का पेड़ टूटकर सड़क पर ग - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन विकास खंड के इमामपुर, गुलरा, शेखपुर सुतौली व आस पास के कुछ गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे आए तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई और ओले पड़े। बारिश के चलते इन गांवों में मड़ाई का काम बाधित हो गया है। कई जगह पेड़ की डालियां टूट गई। हालांकि तूफान का असर मह एक किलोमीटर की परिधि में ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब चार बजे आसमान साफ था। कड़ी धूप के बीच अचानक आंधी आई। जबतक बाहर खेत में काम कर रहे लोग सुरक्षित घरों में पहुंचते तबतक हल्की बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। करीब दस दस मिनट तक आंधी और हल्की बारिश होती रही। जिससे इन गांवों में मड़ाई का काम बाधित हो गया। खेत में काम कर रहे लोग ओले से बचने के लिए गेहूं की लेहनी ही सिर पर रखकर खुद की सुरक्षा की। जौनपुर खुटहन मार्ग पर इमामपुर गांव के पास आम के पेड़ से डाली टूटकर सड़क पर गिर पड़ी जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें