खुटहन के पिलकिछा तिराहे पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
खुटहन। क्षेत्र के पिलकिछा तिराहे पर शनिवार को ट्रक और रोडवेज की आमने टक्कर में सरकारी बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। दोनों चालकों की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। कुछ सवारियों को केवल हल्की चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस की आवश्यक कार्यवाही के बाद बस और ट्रक अपने गन्तव्य को रवाना हो गई। प्रयागराज से बदलापुर होते हुए शाहगंज की तरफ जा रही रोडवेज बस जैसे ही पिलकिछा तिराहे पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें रोडवेज का सामने का शीशा फूट गया। मौके पर पहुंचे बाजार के लोग चालक को बाहर निकाले। मोड़ पर हुई हल्की टक्कर के कारण चालक भी सुरक्षित बच गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही के बाद दोनों वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया।