शाहगंज। क्षेत्र के बनुआडीह बाजार के समीप मिट्टी लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उसे पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के समैसा गांव निवासी चालक शनि (20) पुत्र रामजीत ट्रैक्टर लेकर बृहस्पतिवार को कहीं जा रहा था। खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह बाजार के समीप के पास दोपहर गड्ढा बचाने के चक्कर में मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना खुटहन थाना क्षेत्र की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।