फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया। परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


गांव निवासी सूरज (22) अपने बगल के गांव के भट्ठे पर मिट्टी ढोने का काम करता था। सोमवार की रात सूरज मिट्टी खाली कर अपने ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। रात करीब तीन बजे तक जब सूरज घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काम करने वाले साथियों से भी पूछताछ की पर कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब पांच बजे खबर मिली कि जमीन पकड़ी गांव के पास एक ट्रैक्टर खंदक में पलटा हुआ है। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर सिहर उठे। सूरज ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था।

परिजनों ने तुरंत क्रेन मंगवाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान खलसहां गांव निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र के रूप में हुई। पिता की मौत के बाद सूरज परिवार की उम्मीद था। दो भाइयों में छोटे सूरज ने परिवार का सहारा बनने के लिए लोन पर ट्रैक्टर लिया था। वही ट्रैक्टर उसके लिए काल बन गया। परिवार के लोग उसकी मौत पर बिलखते रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल है। चर्चा है कि अवैध खनन के चलते उसकी जान गई। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें