रामपुर। नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य होने के कारण जल निगम की पाइप टूट गई है जिससे एक सप्ताह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बृहस्पतिवार को नागरिकों ने संबंधित विभाग से पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी मुहैया कराने की मांग की है। ब्लॉक मुख्यालय रामपुर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। रामपुर मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण के कारण पाइप लाइन टूट गई जिससे एक सप्ताह से से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बाबाराम चौरसिया, मदन लाल चौरासिया, रवि गुप्ता, रंजित कुमार आदि लोगों ने बताया कि पाइप लाइन टूटने से एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है जिससे परेशानी हो रही है। सड़क पर पाइप टूटने की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। इस संबंध में जल निगम विभाग के एक्सईएन सचिन सिंह ने कहा कि एन एच द्वारा सड़क निर्माण के समय पाइप टूटा है। जिसकी जिम्मेदारी एनएच के लोगों ने ली है। इसके लिए उन्हें शीघ्र बनवाने के लिए कहा गया है।