फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे बाजार, करोड़ों का होगा कारोबार

Fri, 28 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस की तैयारी में बाजार सज गए हैं। बर्तन से लेकर ज्वेलरी, कपड़े, गिफ्ट, आटो मोबाइल की दूकानों को विशेष रूप सजाया गया है। हर दूकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने अपने स्तर से तैयारी की है। दूकानें बाहर सड़क तक सज गई हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रतिष्ठानों ने लकी ड्रा कूपन, निश्चित उपहार आदि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


कभी इत्र की  नगरी रही जौनपुर के लोग इस धनतेरस पर अपनी मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी कर अपनों की खुशियों को दोगुनी करने की तैयारी में है। लोगों के लिए नए मॉडल के इलेक्ट्रॉनिक आइटमों और ज्वेलरी से बाजार भरे पड़े हैं। यहां ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर्स भी हैं।

इस बार धनतेरस में ऑटोमोबाइल सेक्टर, ज्वेलरी, बर्तन सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लगभग 50 करोड़ रुपए के कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है।शारदा ऑटोमोबाइल्स के आईबी सिंह ने बताया कि धनतेरस पर 215 लोगों ने टीवीएस की बाइक की एडवांस बुकिंग कराकर उसकी चाभी ले ली है।
विज्ञापन


बजाज वुडलैंड के मालिक अरुण सिंह ने बताया कि अब तक 250 बजाज के अलग अलग माडल की बाइक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वह कहते हैं कि धनतेरस पर 500 बाइक की खरीददारी होने की संभावना है। हीरो और होंडा समेत अन्य कंपनियों की 2500 से अधिक  बाइक की खरीददारी होने का अनुमान है। इसे लेकर शो रुम और आउटलेट में वाहनों का भरपूर स्टॉक रखा गया है। इस हिसाब से देखें तो धनतेरस पर करीब 12 करोड़ की बाइक बिक जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें