फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछने के चक्कर में गलियां बना दीं नालियां

विज्ञापन
काली कुत्ती मोहल्ले में सड़क पर बहता नाली का पानी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छता के मामले में शहर को अव्वल बनाने का दंभ भरने वाले अफसर नागरिक समस्याओं के प्रति कितने उदासीन इसका अंदाजा शहर की गलियों में जाम नालियों और सड़क पर बहते गंदे पानी से लगाया जा सकता है। कई मोहल्लों में नालियां जाम हैं और कुछ में सीवर लाइन बिछाने के लिए नालियों को तोड़ दिया गया है। इससे गंदा पानी सड़क और घरों में घुस रहा है। लोग शिकायत करते-करते थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर में जलनिकासी की समस्या पहले से ही गंभीर है। मुख्य मार्गों को छोड़ दें तो कॉलोनियों और मोहल्लों में गंदा पानी जहां-तहां रास्ते में बहता मिल जाएगा। कहीं नालियां टूटी हुई हैं तो कहीं जाम हैं। गंदे पानी से बचाकर चलने की जिम्मेदारी राहगीरों की है। शहर के अहमद खां मंडी, रामाश्रम कॉलोनी, कालीकुत्ती, शास्त्रीनगर, जज कॉलोनी, हुसैनाबाद, तारापुर तकिया कॉलोनी, नईगंज आदि मोहल्लों में स्थिति बदतर है। इनमें नालियां जाम हैं। कुछ जगहों पर सीवर लाइन बिछने के कारण नालियां टूट गई हैं। घरों के बाहर गंदा पानी रुकने से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोग शिकायत करते हैं तो नगर पालिका के जिम्मेदार बस आश्वासन देकर चुप करा देते हैं। बहुत मेहरबान हुए तो लंबे डंडे से नाली खोदकर पानी बहवा देते हैं, मगर एक-दो दिन बाद वहां फिर वहीं स्थिति बन जाती है। समस्या के स्थाई समाधान पर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि सीवर डालने के दौरान टूटी नालियों की मरम्मत जल निगम कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें