फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामले के चलते बढ़ा ड्रैगन फ्रूट और नारियल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वायरल बुखार और डेंगू संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। घटती प्लेटलेट्स को लेकर डॉक्टर नारियल पानी, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, पपीता और बकरी का दूध सेवन करने का सलाह दे रहे है। ऐसे में इन फलों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण दाम वृद्धि हुई ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में करीब 395 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इस बीमारी में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले नारियल पानी, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, पपीता पहले की अपेक्षा 20 से 30 रुपये तक बढ़ गए है।
इसके अलावा बकरी के दूध की भी मांग बढ़ी है रक्त में प्लेटलेट्स बढ़ाने में इन खाद्य पदार्थों को कारगर माना जा रहा है। नारियल पानी में एंटी आक्सीडेंट अमीनों एसिड एंजाइम, विटामिन सी जैसी पोषक तत्व पाए जाते है जो डेंगू के मरीजों के लिए लाभदायक हैं। ड्रैगन फ्रूट व कीवी भी इसमें मददगार है। इस कारण इन फलों के दामों में वृद्धि देखी जा रही है। मई जून माह में नारियल जहां 50 रुपये में मिलता था अब डेंगू के बढ़ते मामले के कारण 70 रुपये में बिक रहा है। ड्रैगन फ्रूट 80 से बढ़कर 100 रुपये पीस बिक रहा है। कीवी पहले 100 में आठ मिलता था अब 100 में चार मिल रहा है।
विज्ञापन

बकरी का दूूध 200 रुपये लीटर बिक रहा है। ओलंदगंज निवासी फल विक्रेता अखिलेश का कहना है कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डॉक्टर कीवी, पपीता, नारियल पानी, ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने का सलाह देते है इस लिए इन फलों की मांग बढ़ी हुई है और दामों में भी पहले की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें