धर्मापुर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत कला विभाग संगीताचार्य डॉ. विशेष नारायण को भारतीय संगीत जगत के सर्वश्रेष्ठ संगीत शृंग सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. विशेष मूल रूप से जनपद के धर्मापुर ब्लाक अंतर्गत इमलो गांव के निवासी हैं। सम्मान मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है। डॉ. विशेष नारायण को पूर्व में अन्य अलंकरणों जौनपुर रत्न, राज संगीतज्ञ, वाग्गेयकार आदि से अंलकृत किए जा चुके हैं। हिंदू साम्राज्य परिषद की वार्षिक बैठक रंजना अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें कथावाचिका डॉ. लक्ष्मीमणि शास्त्री ने संगीताचार्य डॉ. विशेष नारायण मिश्र का नाम प्रस्तावित किया था।