जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्व वित्तपोषित शिक्षक संघ से संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ। टीडी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह संयोजक तथा मड़ियाहूं पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार मिश्र अध्यक्ष चुने गए।
उपाध्यक्ष पद के लिए राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ के डा. पतिराम राव, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर की डॉ. रेखा मिश्रा चुनी गई। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई की डॉ. पारूली सिंह महामंत्री, नागरिक पीजी कॉलेज जंघई के डॉ. छविनाथ उपाध्याय, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर के डॉ. चंद्रांबुज कश्यप कोषाध्यक्ष, गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा शाहगंज के डॉ. संदीप कुमार यादव संयुक्त मंत्री, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर के डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी चुने गए।
चुनाव के पर्यवेक्षक अनुदानित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप तिवारी तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप तिवारी ने कहा कि संघ के पदाधिकारी नए जिलों को संबद्ध कराना है। डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि कोरोना संकटकाल में तमाम महाविद्यालय वेतन नहीं दिए हैं। इस समस्या को संघ उठाएगा। संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक संघ ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उस पर पूरी निष्ठा से काम करूंगा। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डा मनोज कुमार तिवारी, धर्म कुमार साहू, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. गंगाधर शुक्ल, डॉ. मृत्युंजय मिश्र, डा. बिट्टठलनाथ दूबे, संदीप कुमार यादव , डॉ. राममोहन अस्थाना, डा. सीबी पाठक, डा. सुधाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।