फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डॉ. संग्राम भारती को बसपा ने फिर बनाया जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. संग्राम भारती - फोटो : ARchive
विज्ञापन
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने सिकरारा क्षेत्र के दुदौली गांव निवासी डॉ. संग्राम भारती को फिर से पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया। उन्होंने बताया कि वह पांच साल से इस पद को संभाल रहे हैं और पार्टी ने उन्हें लगातार पांचवीं बार इस जिम्मेदारी के लिए चुना है। डॉ. संग्राम भारती साल 1989 से बसपा से जुड़े हैं। लंबे समय से संगठन के विभिन्न पदों पर काम किए। अपने राजनीतिक सफर के दौरान वह सेक्टर अध्यक्ष से लेकर संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बसपा को व्यापक जनाधार दिलाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें